बेतुल

बैतूल महिला पतंजलि योग समिति ने जिले भर में 73 स्थानों पर कराया सूर्य नमस्कार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल। महिला पतंजलि योग समिति बैतूल द्वारा जिला मुख्यालय सहित जिले की सभी तहसीलों में ग्राम स्तर पर योग गतिविधियों का आयोजन किया गया। समिति की बहनों ने नियमित योग कक्षाओं के साथ-साथ अलग-अलग स्कूलों में भी पहुंचकर विद्यार्थियों और उपस्थित लोगों को सूर्य नमस्कार का अभ्यास कराया। इस अभियान के तहत पूरे बैतूल जिले में कुल 73 स्थानों पर सूर्य नमस्कार कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं, बच्चों और ग्रामीणों को योग के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना रहा। विभिन्न स्थानों पर उत्साह और सहभागिता देखने को मिली।श्रीमती संगीता अवस्थी ने सभी कर्मठ महिलाओं, योग साधिकाओं का आभार व्यक्त किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button