रामपुर शाहबाद

राजकीय पॉलिटेक्निक में धूमधाम से मनाया गया राष्ट्रीय खेल दिवस 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
शाहबाद। मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय खेल दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया इसके उपलक्ष्य में राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज शाहबाद में वृहद खेल एवं फिटनेस क्रियाकलापों आदि का आयोजन कराया गया। प्रधानाचार्य द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस पर शारीरिक रूप से फिट, मानसिक रूप से मजबूत और भावनात्मक रूप से खेल के क्रिया कलापों की गतिविधियों को करते रहने की छात्र-छात्राओं को सलाह देने के साथ-साथ उन्हें स्वस्थ रहने की शपथ भी दिलाई गई । बैडमिंटन के बालक वर्ग में इले. इंजीनियर तृतीय वर्ष के छात्र अनुज केसवानी एवं संदीप मधेशिया तथा बालिका वर्ग में इले. इंजीनियर प्रथम वर्ष की छात्रा दर्शिका एवं नीलम ने जीत हासिल की। टेबल टेनिस में बालक वर्ग में मैकेनिकल द्वितीय वर्ष के मुन्ना यादव को हराकर मैकेनिकल इंजीनियर मैकेनिक इंजीनियर प्रथम वर्ष के छात्र अर्पित ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर संस्था के प्रधानाचार्य एस.के. वर्मा, संजीव कुमार सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button