शामली

फेसबुक पोस्टके ज़रिए धर्मिक उन्माद फैलाने का आरोप,मुकदमा दर्ज

एसडीपीआई महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
कैराना। वर्ष 2020 के दिल्ली दंगों से जुड़े कुछ आरोपियों की जमानत पर रिहाई को लेकर सोशल मीडिया पर की गई एक फेसबुक पोस्ट से कैराना क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई। हिंदू संगठनों ने पोस्ट को आपत्तिजनक बताते हुए विरोध जताया, जिसके बाद पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, दिल्ली दंगों के मामले में आरोपी गुलफिशा फातिमा, फातमा हैदर,शिफा-उर-रहमान सहित पांच लोगों को पांच जनवरी को माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा जमानत प्रदान की गई थी। इसके बाद एसडीपीआई की वूमेन विंग ‘वूमेन इंडिया मूवमेंट’ की उत्तर प्रदेश अध्यक्ष मोहसीना चौधरी, निवासी ग्राम पांवटी कला थाना कैराना, द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर अंग्रेजी भाषा में एक पोस्ट की गई। बताया गया कि पोस्ट में आरोपियों की रिहाई पर बधाई दी गई थी तथा एक आरोपी को साहस और प्रतिरोध का प्रतीक बताते हुए ‘राष्ट्र की पुत्री’ जैसे शब्दों का प्रयोग किया गया। पोस्ट के सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद विश्व हिंदू रक्षा संगठन समेत अन्य हिंदू संगठनों ने आपत्ति जताई और इसे धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला बताया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। उपनिरीक्षक यशपाल सिंह सोम की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर थाना कैराना में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सोशल मीडिया पोस्ट की जांच की जा रही है। किसी भी प्रकार से कानून व्यवस्था बिगाड़ने या साम्प्रदायिक सौहार्द को प्रभावित करने वाले तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button