शामली
सड़क दुर्घटना में मृतक की पत्नी को 40 लाख का एक्सीडेंटल क्लेम सौंपा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कांधला। विकास खंड क्षेत्र के कस्बा एलम के भारतीय स्टेट बैंक की एलम शाखा द्वारा सड़क दुर्घटना में मृत ट्रक चालक की पत्नी को 40 लाख रुपये का एक्सीडेंटल बीमा क्लेम का चेक प्रदान किया गया।जनपद बागपत के गांव भगवानपुर मौजिजाबाद नागल निवासी हरबीर ट्रक चालक थे। उन्होंने कस्बा एलम स्थित भारतीय स्टेट बैंक में अपना बचत खाता खुलवा रखा था, जिसके साथ एसबीआई जनरल इंश्योरेंस भी लिया हुआ था। 25 मई 2025 को असम राज्य में सड़क दुर्घटना के दौरान हरबीर की मौत हो गई थी।बीमा दावा स्वीकृत होने के बाद बुधवार को एसबीआई एलम शाखा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मृतक की पत्नी सोनी को 40 लाख रुपये का चेक सौंपा गया। इस अवसर पर ब्रांच मैनेजर सुमित कुमार, रीजनल मैनेजर राकेश कुमार, नगर पंचायत अध्यक्ष रीना अश्वनी पंवार, चीफ मैनेजर मिर्नाल सिंह एवं एसबीआई जनरल इंश्योरेंस के एरिया मैनेजर प्रफुल राय मौजूद रहे।ब्रांच मैनेजर सुमित कुमार ने बताया कि मृतक हरबीर ने अपने बचत खाते के साथ एसबीआई जनरल इंश्योरेंस लिया हुआ था, जिसके अंतर्गत दुर्घटना में मृत्यु होने पर 40 लाख रुपये का बीमा लाभ उसकी पत्नी को प्रदान किया गया है।



