बरेली
रिद्धि सिद्धि सहित पधारेंगे मंगल मूर्ति 27 अगस्त को नगर में निकलेगी शोभायात्रा

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : फतेहगंज पूर्वी रिद्धि सिद्धि सहित पधारेंगे श्री मंगल मूर्ति गणेश 27 अगस्त को नगर में निकलेगी 25वीं श्री गणेश शोभायात्रा पिछले 25 वर्षों से अनवरत चली आ रही गणेश शोभा यात्रा की तैयारी को आयोजन समिति ने दिया अंतिम रूप 25 वर्ष पूर्ण होने पर होंगे इस वर्ष विशेष कार्यक्रम 7 दिनों तक अनवरत बहेगी नगर में श्री गणेश भक्ति की धारा इस वर्ष शोभा यात्रा में दिल्ली मुंबई और बरेली के ख्याति प्राप्त कलाकार करेंगे अपनी सर्वोच्च प्रस्तुत ।
नगर फतेहगंज पूर्वी में पिछले 24 वर्षों से निकलती चली जा रही श्री गणेश शोभायात्रा की तैयारी के लिए नगर पंचायत फतेहगंज पूर्वी के कांफ्रेंस हॉल में आयोजन समिति के सदस्यों द्वारा एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया जिसमें आयोजन समिति के अध्यक्ष संजीव शर्मा एडवोकेट बंटू ने बताया कि इस बार श्री गणेश शोभायात्रा बहुत ही भव और विशाल रूप में आयोजित की जाएगी क्योंकि इस बार श्री गणेश शोभायात्रा अपने 25 में वर्ष के सफर को पूर्ण करके अपनी रजत वर्ष की वर्षगांठ मनाएगी आयोजन समिति ने बताया कि पिछले 24 वर्ष पूर्ण करके 25 वर्ष की कार्यक्रम पूर्ण करेंगी ! इस बार आयोजन समिति ने शोभायात्रा के संचालन का दायित्व नगर के व्यापारी रवीन मित्तल उर्फ टिंकू को सौपा है उनके ही दिशा निर्देशन में शोभायात्रा के समस्त कार्यक्रम संचालित होंगे इस अवसर पर आयोजन समिति के अध्यक्ष संजीव शर्मा एडवोकेट बंटू डॉ प्रमोद चक्रवर्ती राधेश्याम चक्रवर्ती अमित गुप्ता व्यापारी नेता पंकज अग्रवाल नगर पंचायत अध्यक्ष संजय पाठक सभासद संजीव गुप्ता सभासद राजीव अग्रवाल उर्फ राजू समेत समस्त आयोजन समिति के सदस्य उपस्थित रहे।


