कानपुर

भविष्य में भी कमजोर वर्गों के उत्थान और सहायता के लिए ऐसे कार्य निरंतर जारी रहेंगे : संस्थापिका इला बाजपेई

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कानपुर : कड़ाके की ठंड में जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आई कानपुर निवासी संस्थापिका इला बाजपेई आपको बता दें कि जिले में पड़ रही भीषण ठंड और शीतलहर के बीच मानवता की सेवा का एक सराहनीय उदाहरण सामने आया है। फतेहपुर ललौली थाना क्षेत्र के कोर्स कनक ग्राम सभा स्थित बड़ी धोबिया बस्ती में सर्वहित विकास संस्थान द्वारा गरीब और असहाय महिलाओं के लिए सहायता शिविर का आयोजन किया गया यह कार्यक्रम संस्था की संस्थापिका इला बाजपेई की माता स्वर्गीय सरोजिनी मिश्रा की पुण्यतिथि के पावन अवसर पर आयोजित किया गया कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र की लगभग 200 महिलाओं को कंबल और 40 महिलाओं को शॉल प्रदान किए गए कड़ाके की ठंड में राहत सामग्री पाकर महिलाओं के चेहरे खिल उठे। इसके साथ ही, शिविर में उपस्थित सभी जरूरतमंद महिलाओं को बिस्किट और अन्य सामग्री का भी वितरण किया गया संस्थापिका इला बाजपेई ने बताया कि वर्तमान में ठंड का प्रकोप बहुत अधिक है,जिससे समाज का निर्धन वर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित होता है उन्होंने कहा,”बढ़ती ठंड को देखते हुए गरीब,वृद्ध और विधवा महिलाओं को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से इस वितरण कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई माता जी की स्मृति में किया गया यह कार्य समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी का एक हिस्सा है। उन्होंने यह भी संकल्प दोहराया कि भविष्य में भी कमजोर वर्गों के उत्थान और सहायता के लिए ऐसे कार्य निरंतर जारी रहेंगे इस सेवा कार्य में इला बाजपेई के पिता रविकरण सिंह ने मुख्य रूप से उपस्थित रहकर कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था से जुड़े अनेक कार्यकर्ताओं और स्थानीय ग्रामीणों का विशेष सहयोग रहा धोबिया बस्ती के निवासियों ने संस्था के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे समय में यह मदद उनके लिए किसी वरदान से कम नहीं है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button