बेतुल
बैतूल कफ सिरप कांड के विरोध में शाहपुर में कांग्रेस और एनएसयूआई ने निकाला कैंडल मार्च
छिंदवाड़ा-बैतूल की दर्दनाक घटना के खिलाफ स्वास्थ्य मंत्री की इस्तीफा की मांग

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
शाहपुर। छिंदवाड़ा और बैतूल में कफ सिरफ पीने से बच्चों की दर्दनाक मौत की घटना ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। इसके विरोध में ब्लॉक कांग्रेस शाहपुर एवं एनएसयूआई शाहपुर के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से कैंडल मार्च निकालकर मासूम बच्चों को श्रद्धांजलि अर्पित की और प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री से तत्काल इस्तीफे की मांग की।
शहर के प्रमुख मार्गों से निकले इस कैंडल मार्च में क्षेत्र के युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी बड़ी संख्या में भाग लिया। कैंडल मार्च में मुख्य रूप से ब्लॉक कांग्रेस के नेता पहलवान सिंह ठाकुर, धर्मेंद्र शुक्ला, आशीष मालवीय, उमाकांत साहू, आयुष शुक्ला, ओम कावड़कर, विवेक ठाकुर, बनवारी लाल अकोले, अमित तिवारी, गुलशन मिश्रा, कमलेश यादव, दिव्यांशु विश्वकर्मा, सिद्धिक कुरेशी, और अनिल गुप्ता उपस्थित रहे। सभी ने मृतक बच्चों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस हृदयविदारक घटना में जिनकी लापरवाही उजागर हुई है, उन पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। जिस प्रकार घटिया कफ सिरफ से निर्दोष मासूमों की जान गई है, वह स्वास्थ्य तंत्र की गंभीर विफलता को दर्शाता है। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की कि दोषी फार्मा कंपनी पर सख्त कार्रवाई की जाए और पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा प्रदान किया जाए।




