शामली
महाविद्यालय में वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम सम्पन्न

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कांधला। कस्बे के राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शुक्रवार को वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. नयना शर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर छात्राओं ने लोक नृत्य एवं गायन की विभिन्न विधाओं में मनमोहक प्रस्तुतियां देकर खूब वाहवाही लूटी।कार्यक्रम के दौरान आयोजित लोक नृत्य समूह प्रतियोगिता में तानिया ग्रुप ने प्रथम, महविश ग्रुप ने द्वितीय तथा ज़ेनाब ग्रुप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। एकल लोक नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम वर्ष की छात्रा तरन्नुम पुत्री मीना प्रथम, तृतीय वर्ष की महक पुत्री शाहिद द्वितीय तथा ज़ेनाब पुत्री नवाब तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं एकल गायन प्रतियोगिता में प्रथम वर्ष की समरीन पुत्री मोहसिन ने प्रथम, तृतीय वर्ष की आयशा पुत्री रहीस ने द्वितीय तथा तहरीन पुत्री आमिर अहमद ने तृतीय स्थान हासिल किया। सामूहिक गायन प्रतियोगिता में अर्शी ग्रुप ने प्रथम, आयशा ग्रुप ने द्वितीय एवं महविश ग्रुप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।प्रतियोगिताओं का निष्पक्ष मूल्यांकन डॉ. सीमा सिंह एवं डॉ. अंकिता त्यागी द्वारा किया गया। कार्यक्रम के समापन पर विजेता एवं प्रतिभागी छात्राओं की सराहना करते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया गया।


