शामली

पार्क अस्पताल ने लगाया मेडिकल कैंप, सैकड़ों मरीजों को मिला लाभ

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कांधला। कस्बे के पंजाब नेशनल बैंक के निकट शुक्रवार को पार्क अस्पताल पानीपत के तत्वावधान में एक दिवसीय निशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। मेडिकल कैंप में क्षेत्र के सैकड़ों मरीजों की स्वास्थ्य जांच की गई तथा उन्हें निशुल्क दवाइयां वितरित की गईं।मेडिकल कैंप का शुभारंभ चेयरमैन प्रत्याशी मौबीन राणा एवं पार्क अस्पताल के डॉक्टरों की टीम द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया। कैंप में पार्क अस्पताल के सीनियर डॉक्टर मोहम्मद लतीफ, डॉक्टर मिस्टर फाजिल सहित अन्य चिकित्सकों की टीम ने मरीजों की ब्लड प्रेशर, शुगर, हृदय रोग, हड्डी एवं अन्य सामान्य बीमारियों की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया।
मेडिकल कैंप में महिलाओं, बुजुर्गों एवं युवाओं ने अपनी जांच कराई।चेयरमैन प्रत्याशी मौबीन राणा ने कहा कि जनता की सेवा ही मेरा मुख्य उद्देश्य है। क्षेत्र में कई ऐसे लोग हैं जो महंगे इलाज का खर्च नहीं उठा पाते। इसी को ध्यान में रखते हुए निशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन कराया गया है। इस दौरान मेडिकल कैंप में दर्जनों लोग मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button