असम

असम के प्रसिद्ध कलाकार जुबिन गर्ग के निधन पर असम में आज भी शोक की लहर

पत्नी गरिमा का सोशल मीडिया पर बड़ा बयान। 

 नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

असम के चर्चित गायक, कलाकार तथा असम के दिल की धड़कन जूबिन गर्ग के सिंगापुर में 19 सितंबर में हुए आकस्मिक निधन के बाद से पूरे राज्य में आज भी शोक का माहौल बना हुआ है। उनकी पत्नी गरिमा सैकिया गर्ग ने सोशल मीडिया के जरिए जनता के लिए महत्वपूर्ण स्पष्टीकरण जारी किया है। बता दें कि, 19 सितंबर को सिंगापुर में जुबिन गर्ग के आकस्मिक निधन होने के बाद परिवार गहरे मानसिक आघात में डूब गया था। उस मुश्किल घड़ी में तत्काल कानूनी कदम उठाना संभव नहीं था। बाद में सोशल मीडिया पर वायरल नाव के वीडियो को देखकर परिवार को लगा कि मौत का कारण सामान्य नहीं था, जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। जुबिन गर्ग मामले में सिंगापुर पुलिस ने खुद जांच शुरू की और भारतीय उच्चायोग के सहयोग से पोस्टमॉर्टम पूरा किया गया । गरिमा गर्ग ने भारतीय कानूनी व्यवस्था पर भरोसा जताया, जबकि सिंगापुर पुलिस ने समय-समय पर संपर्क रखा। असम सरकार ने विशेष जांच टीम भेजी, जिसके आधार पर असम पुलिस ने हत्या से जुड़ी धाराओं के तहत विस्तृत शिकायत दर्ज की। 14 जनवरी को सिंगापुर अदालत में जुबिन गर्ग मामले की पहली सुनवाई हुईं । इसमें जुबिन की सेहत, नाव पर सुरक्षा, समुद्र में गिरने की स्थिति और मौजूद लोगों की भूमिका पर सवाल उठे। वायरल वीडियो में दिखी लापरवाही भी कोर्ट के सामने रखी गई। परिवार सच्चाई जानना चाहता है और दोषियों को सजा दिलाने का संकल्प ले चुका है। जुबिन गर्ग के पत्नी गरिमा गर्ग ने भारत और असम सरकार से कानूनी प्रक्रिया पर कड़ी नजर रखने की मांग की। उन्होंने कहा, जुबिन सिर्फ एक व्यक्ति नहीं, असम का गौरव थे। लाखों प्रशंसकों के सवालों का जवाब जरूरी है। परिवार हर कानूनी रास्ता अपनाएगा, कोई समझौता नहीं होगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button