खैरथल

अलवर जिले में मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण को लेकर कांग्रेस ने गंभीर अनियमितताओं के आरोप लगाए 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
अलवर/खैरथल–तिजारा : कांग्रेस जिलाध्यक्ष बलराम यादव गुरुवार को अलवर स्थित मिनी सचिवालय पहुंचे, जहां उन्होंने  एस आई आर प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों का मुद्दा जोर-शोर से उठाया

कांग्रेस जिलाध्यक्ष बलराम यादव ने बताया कि मिनी सचिवालय के कमरा नंबर सात में रखे गए  एस आई  आर फॉर्मों की जांच के दौरान कई चौंकाने वाली खामियां सामने आई हैं। उनका आरोप है कि बड़ी संख्या में फॉर्म्स पर एक ही व्यक्ति के हस्ताक्षर पाए गए हैं, जो पूरी प्रक्रिया की पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े करता है। उन्होंने कहा कि यदि अलग-अलग मतदाताओं के फॉर्म्स पर एक ही व्यक्ति के दस्तखत हैं, तो यह सीधे तौर पर नियमों का उल्लंघन है और मतदाता सूची में गड़बड़ी की आशंका को मजबूत करता है।

इस मामले में जिला कलेक्टर ने कहा कि आज रात तक जितनी भी शिकायतें प्राप्त होंगी या जो भी गड़बड़ियां सामने आएंगी, उनकी जांच कराई जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि इस संबंध में संबंधित ईआरओ को अलर्ट कर दिया गया है।

इसके साथ ही कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने यह आरोप भी लगाया कि कई एस आई आर  फॉर्म्स में मतदाताओं के मोबाइल नंबर दर्ज नहीं हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि बिना संपर्क विवरण के मतदाताओं से आपत्ति या सत्यापन कैसे किया जाएगा। कांग्रेस ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

बलराम यादव का कहना है कि मुंडावर, किशनगढ़ बास,अलवर ग्रामीण सहित अन्य विधानसभा क्षेत्रों में भारी गड़बड़ी सामने आई है और ऐसा प्रतीत होता है कि बड़ी संख्या में वोट काटने और जोड़ने की तैयारी की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस पूरे मामले में भाजपा शामिल हैं और उनकी शह पर ही यह सब किया जा रहा है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने यह भी दावा किया कि अलवर विधानसभा क्षेत्र में करीब 25 हजार नाम जोड़ने की पूरी तैयारी चल रही है। यादव ने कांग्रेस के कार्य कर्ताओ और जिले की जनता से सतर्क रहने और अपना वोट बचाने की अपील की है खैरथल नगरपरिषद में नेता विपक्ष रहे विक्की चौधरी ने बताया कांग्रेस पदाधिकारियों ने पूरे प्रकरण से जिला कलेक्टर डॉ आर्तिका शुक्ला को अवगत कराते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button