हजारीबाग

चौपारण थाना क्षेत्र में अवैध अफीम की खेती का विनष्टीकरण

लगभग 40 एकड़ में लगी फसल नष्ट।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

हज़ारीबाग पुलिस ने सूचना के आधार पर चौपारण थाना क्षेत्र के ग्राम सिलोदर में वन विभाग एवं चौपरण पुलिस द्वारा लगभग 40 एकड़ में लगे अवैध रूप से अफीम की खेती को चिन्हित करते हुए मौके पर ही विनष्ट कर दिया गया। मौके पर घटनास्थल से निम्नलिखित वस्तुएँ बरामद कर मौके पर ही नष्ट की गईं और 1.3 डिलीवरी पाइप भी बरामद किया गया। अवैध रूप से अफीम की खेती करने वाले व्यक्तियों के नाम-पता का सत्यापन किया जा रहा है। दोषियों की पहचान के उपरान्त उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मामले को लेकर अग्रतर कार्रवाई जारी है। अवैध मादक पदार्थों की खेती एवं तस्करी के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उल्लेखनीय है कि खेती से पहले चौपरण थाना अंतर्गत खेती से पूर्व जागरूकता अभियान चलाया गया था जिसके आलोक में आज दिनांक-16/01/26 को ग्राम अहरी में अफीम विनिष्टिकरण अभियान चलाया गया जिसमें यह पाया गया कि पूर्व में जिस स्थानों में अफीम की खेती की गई थी उसमें सरसो एवं मूंगफली की खेती की गई है। हज़ारीबाग पुलिस की लगातार जागरूकता अभियान एवं विनिष्टिकरण अभियान के फलस्वरूप अफीम की खेती में अंकुश पाया गया है । लगातार आगे भी अफीम की खेती की विनिष्टिकरण को लेकर अभियान जारी रहेगा इस अभियान में मुख्य रूप से अजित कुमार बिमल एसडीपीओ बरही चंद्रशेखर पु0नि0 बरही अंचल सरोज सिंह चौधरी थाना प्रभारी चौपरण एसआई सुबिन्दर राम एसआई सरवन कुमार पासवान एसआई बदल महतो एवं सशत्र बल व वनपाल सरवन कुमार शामिल थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button