हजारीबाग

हज़ारीबाग पुलिस 48.1 कि०ग्रा० गांजा के साथ एक गिरफ्तार भेजा जेल।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

हजारीबाग जिला में नशीली पदार्थ की खरीब बिकी करने वाले पर बडी कारवाई किया है जिसमे दारु थाना क्षेत्र तस्कर सहित एक डस्टर कार से 13 पैकेट पारदर्शी प्लास्टिक में लपेटा हुआ कुल 48.1 कि०ग्रा० गांजा बरामद किया। जिसमे शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक हजारीबाग को गुप्त सूचना लमिल कि NH-522 सिवाने पुल के पास सफेद रंग का डस्टर गाडी सं०-WB-74AA-6328 खडी है जिसमें गांजा का चोरी-छिपे तस्करी किया जा रहा है। सूचना को सत्यापन कार्रवाई हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बिष्णुगढ के नेतृत्व में छापामारी टीम का गठन किया गया। गठित टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए NH-522 सिवाने पुल के पास एक सफेद रंग का डस्टर गाडी सं०- WB-74AA-6328 सडक के किनारे खडा अवस्था में दिखाई दिया। पुलिस बल को देखते ही एक व्यक्ति गाडी छोड कर भागने लगा। पुलिस को शक होने पर गाड़ी का तलाशी लिया तो देखा गाड़ी में गांजा रखा हुआ है। ओर भाग रहे पुलिस दल के द्वारा दौडाकार उन्हें घेराबंदी कर पकड लिया गया। पकडाये व्यक्ति से पुछे जाने पर अपना नाम चन्दन कुमार पे०-तेजनारायण सिंह ग्राम-नामकुम देवी मंडप रोड, थाना-नामकुम जिला-राँची बताया। गाड़ी में कुल 13 पैकेट पारदर्शी प्लास्टिक में लपेटा हुआ कुल 48.1 कि०ग्रा० गांजा बरामद किया गया। छापामारी टीम के द्वारा पकडाये व्यक्ति से कडाई से पुछताछ करने पर पकडाये चन्दन कुमार द्वारा बताया गया कि मैं एवं मेरे सहयोगी गाडी डस्टर गाडी के मालिक विश्वनाथ सरकार पता सिल्लीगुडी (पश्चिम बंगाल) (मो० न0-8653342197) एवं मिठ्ठु सिंह पता राँची (मो0न0-7781830916) के साथ गांजा तस्करी करने का काम करते हैं। इस संदर्भ में गिरफ्तार व्यक्ति के विरूद्ध काण्ड दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। हजारीबाग पुलिस के द्वारा अवैध अफीम/डोडा/गांजा के विरुद्ध लगातार छापामारी कर बरामदगी एवं गिरफ्तारी कर तस्करी करने वालों के विरुद्ध हडकंप एवं भय का महौल बना हुआ है। ये अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस ने मौके पर चार चक्का डस्टर वाहन सं०-WB 74AA 6328 ओर गांजा-48.01 कि०ग्रा० ओप्पो कम्पनी का मोबाईल 01 (एक) भी बरामद किया गया है। इस छापामारी में मुख्य रूप बैजनाथ प्रसाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी,बिष्णुगढ, हजारीबाग पु०अ०नि० मो० ईकबाल हुसैन थाना प्रभारी, दारु
दारू थाना के सशस्त्र बल। शामिल थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button