पाकुड़
उपायुक्त की अध्यक्षता में डीएमएफटी योजनाओं की समीक्षा, 31 जनवरी तक कार्य पूर्ण करने का निर्देश
Review of DMFT schemes under the chairmanship of Deputy Commissioner, instructions to complete the work by January 31

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
समाहरणालय सभागार में उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में डीएमएफटी अंतर्गत विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में योजनाओं के गुणवत्तापूर्ण, समयबद्ध एवं पारदर्शी क्रियान्वयन पर जोर दिया गया। उपायुक्त ने 31 जनवरी तक सभी चालू योजनाओं को पूर्ण करने तथा पूर्ण कार्यों के भुगतान में किसी प्रकार की देरी न करने के निर्देश दिए। साथ ही निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, मानक अनुरूप शिलापट्ट, भूमि संबंधी समस्याओं के शीघ्र समाधान एवं नियमित फील्ड विजिट पर विशेष ध्यान देने को कहा गया। उन्होंने बताया कि डीएमएफटी योजनाओं का उद्देश्य खनन प्रभावित क्षेत्रों के लोगों के जीवन स्तर में सुधार लाना है।



