बरेली

एलएलबी के पेपर में कंप्यूटर के सवाल पर छात्रों ने किया हंगामा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली : महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय (रुविवि) की ओर से शुक्रवार को आयोजित परीक्षा में एलएलबी (पांचवें सेमेस्टर) के विद्यार्थी इंटलेक्चुअल प्रॉपर्टी लॉ एंड आईपीआर लिटिगेशन के पेपर में कंप्यूटर के प्रश्न देखकर हैरत में पड़ गए। 10 में से पांच सवाल हल करने थे, मगर इनमें से सात सवाल पाठ्यक्रम से बाहर के थे। परेशान विद्यार्थियों ने जानकारी कक्ष निरीक्षक को दी। कई जगह हंगामा भी हुआ। सूचना पर विश्वविद्यालय की ओर से पाठ्यक्रम से पूछे गए तीन सवालों को हल करने के लिए कहा गया। विद्यार्थियों को आश्वासन दिया गया कि मूल्यांकन आंतरिक व मुख्य परीक्षा के अंकों के आधार पर किया जाएगा। इसके बाद विद्यार्थी शांत हुए।  रुहेलखंड विश्वविद्यालय के विधि विभाग के डीन डॉ. अमित सिंह ने बताया कि तीन दिन में प्रश्नपत्र की रिपोर्ट ली जाएगी। इस तरह की गलतियों पर विश्वविद्यालय की ओर से कड़ी कार्रवाई होगी।
रुहेलखंड विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक संजीव कुमार सिंह ने बताया कि एलएलबी के पेपर में पाठ्यक्रम के बाहर से सवाल पूछे जाने की जानकारी मिली है। इस पर रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
60 फीसदी सवाल बाहर के आने से गड़बड़ाया गणित एलएलबी के पंचम सेमेस्टर के प्रश्नपत्र के सभी प्रश्न कुल 90 अंकों के हैं। 10 से किन्हीं पांच सवालों को हल करना होता है। प्रत्येक प्रश्न के 18 अंक मिलते हैं। सिलेबस के बाहर से छह प्रश्न आने से विद्यार्थियों का गणित गड़बड़ा गया। तीन प्रश्न हल करने के लिए कहने पर कई विद्यार्थी अनुमान लगा रहे हैं कि अब शायद एक प्रश्न के 30 अंक मिलें। हालांकि, इस पर छात्रों को कोई लिखित आश्वासन नहीं मिला है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button