भरत पुर

फरार आरोपी किया गिरफ्तार

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो 

भरतपुर। राजस्थान के भरतपुर में रूपवास थाने में दर्ज हत्या के एक मामले में सजा की आशंका से करीब 25 वर्ष पूर्व फरार एक आरोपी को पुलिस ने उत्तरप्रदेश में आगरा के कंदौली इलाके से गिरफ्तार किया है। वह अपने परिवार के साथ यहां छुपकर रह रहा था। गौरतलब है कि वर्ष 1992 में रूपवास-खेरागढ़ बॉर्डर के पास एक खेत के विवाद के दौरान आरोपी माखन सिंह ने कट्टे से गोली मारकर शिवराम की हत्या कर दी थी। घटना के बाद सभी आरोपी गिरफ्तार हुए थे और बाद में जमानत पर छूट गए। 1998 में सजा की स्थिति बनते ही माखन सिंह और उसका चाचा करण सिंह फरार हो गए थे जबकि इस मामले में अन्य दो आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। माखन सिंह को भगोड़ा घोषित कर उस पर 500 रुपए का इनाम घोषित किया गया था।*

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button