बेतुल
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के प्रयासों से पूरी हुई शिक्षकों की वर्षों पुरानी मांगें
सैकड़ों शिक्षकों ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और केंद्रीय राज्यमंत्री का किया अभिनंदन

35 वर्ष बाद चतुर्थ क्रमोन्नत वेतनमान मिलने पर शिक्षक परिवार ने जताया आभार
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल : जिला मुख्यालय बैतूल में समस्त शिक्षक परिवार की ओर से शिक्षकों की ऐतिहासिक मांगें पूरी होने पर भव्य स्वागत, वंदन और सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। चतुर्थ क्रमोन्नत वेतनमान, तृतीय क्रमोन्नत वेतनमान, अर्जित अवकाश, गृहभाड़ा, उच्च प्रभार पदनाम जैसी वर्षों पुरानी मांगें पूरी होने की खुशी में शिक्षकों ने मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और वर्तमान मुख्यमंत्री मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त किया।
– शिक्षक मांगों की वर्षों की प्रतीक्षा हुई पूरी
कार्यक्रम में बताया गया कि वर्ष 2012 से भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के निरंतर प्रयास, संवाद और संघर्ष के कारण शिक्षक संवर्ग की ये मांगें सरकार द्वारा स्वीकार की गईं। इसी क्रम में भारत सरकार के केंद्रीय राज्यमंत्री डी डी उइके का भी शिक्षक परिवार ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
– प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के निवास पर हुआ भव्य अभिनंदन
नारायण सिंह नगदे जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश महामंत्री के नेतृत्व में सैकड़ों शिक्षकों ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और केंद्रीय राज्यमंत्री डीडी उइके के निवास स्थान जिला मुख्यालय बैतूल में पहुंचकर भव्य स्वागत, अभिनंदन और सम्मान किया। शिक्षकों ने 35 वर्ष बाद चतुर्थ क्रमोन्नत वेतनमान मिलने को ऐतिहासिक उपलब्धि बताया।
– शिक्षक महाकुंभ को लेकर रखा गया प्रस्ताव
इस अवसर पर शिक्षकों की ओर से बैतूल जिले में शिक्षक महाकुंभ के रूप में महाविशाल प्रदेश स्तरीय शिक्षक महासम्मेलन आयोजित करने का प्रस्ताव प्रमुखता से रखा गया। इस पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने राजधानी भोपाल में बड़े स्तर पर आयोजन कराने का आश्वासन देते हुए स्वीकृति प्रदान की।
– बड़ी संख्या में शिक्षक नेता रहे मौजूद
कार्यक्रम में रघुवर प्रसाद सोनी महामंत्री नियमित शिक्षक संघ, नेमीचंद मालवीय जिला महामंत्री समग्र, अनेक राव गायकवाड़ उच्च श्रेणी शिक्षक, बेनी प्रसाद सुरजाहे, रवि सरनेकर पेंशन बहाली जिलाध्यक्ष, राजेन्द्र कटारे जिलाध्यक्ष आदर्श शिक्षक संघ, संजय व्यास पूर्व जिलाध्यक्ष राज्य कर्मचारी संघ, सुनील महाले, दिनेश कुमार राठौर, रूपेन्द्र स्वर्णकार, तनवीर खान, रवि अतुलकर, प्रेम गावन्डे, राजेन्द्र करदाते, ललित कुमार दीपके, धर्मराज वाग्रद्रे, सुरेन्द्र बोरबन, कृष्णा कुमार साहू, धर्मेंद्र परिवार जिला क्रीड़ा अधिकारी, एस आर सराटकर, राजेश शुक्ला, पाटनकर जी, राजेन्द्र सूर्यवंशी, आर के नरवरे, संतोष जैन, कमल बाथरी, राजू सरियाम और विट्ठल राव देशमुख सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।




