खैरथल

राजकीय महाविद्यालय में युवा सप्ताह का समापन

विधार्थियों को नशा न करने की शपथ दिलाई 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
खैरथल । नई किरण’ अभियान के तहत विद्यार्थियों को शॉर्ट वीडियो के माध्यम से नशे के हानिकारक प्रभावों से अवगत करवाया गया। इसी क्रम में कॉलेज में नृत्य और गायन प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। प्रतिभागियों ने अपनी प्रस्तुतियों से विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम सह प्रभारी राजवीर सिंह मीणा ने बताया कि नृत्य प्रतियोगिता में नेहा और कामिया ने प्रथम, भारती और खुशबू ने द्वितीय, जबकि रुचिका और जानवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। गायन प्रतियोगिता में खुशी प्रथम, भारती द्वितीय और मुस्कान तृतीय स्थान पर रहीं।
महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. नीतू जेवरिया ने जानकारी दी कि सरकार द्वारा चलाए जा रहे नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम के तहत महाविद्यालय के विद्यार्थियों को नशा न करने की शपथ दिलाई गई। इसके साथ ही, विद्यार्थियों ने हस्ताक्षर अभियान में भी हिस्सा लेते हुए नशा न करने का संकल्प लिया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button