7 वर्षों से लंबित छात्र संघ चुनाव सहित 21 सूत्री मांगो को लेकर एनएसयूआई ने विभावि में शुरू की भूख हड़ताल।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
हजारीबाग विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग में सात साल से छात्र संघ का चुनाव नहीं हुआ है। छात्र संघ चुनाव,अनियमित सत्र, बंद हॉस्टल, शिक्षकों की कमी सहित 21 सूत्री मांगों को लेकर एनएसयूआई की हजारीबाग इकाई ने सोमवार से जिला अध्यक्ष अभिषेक राज कुशवाहा के नेतृत्व में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल की शुरुआत की है। छात्रों की मांगों में अविलंब छात्र संघ चुनाव की घोषणा, बंद बॉयज हॉस्टल को चालू करना, पीएचडी प्रवेश परीक्षा की तिथि घोषित करना,शोधार्थियों के प्रशासनिक शोषण पर लगाम लगाना, बंद जिम को पुनः प्रारंभ करने, परिसर में खेल गतिविधियों को प्रारंभ करने, खेल निदेशक को हटाने, कैंटीन की व्यवस्था बेहतर करने सेल्फ फाइनेंस विभागों में शिक्षकों की नियुक्ति, प्लेसमेंट सेल को क्रियांवित करने,सुरक्षा एजेंसी को हटाने सहित अन्य मांगें शामिल हैं। भूख हड़ताल का पर बैठे अभिषेक राज कुशवाहा ने कहा हम गर्व के साथ कहते हैं कि भारत को विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र होने का गौरव प्राप्त है लेकिन लोकतंत्र की पहली सीढ़ी को ही विश्विद्यालय प्रशासन बाधित करने पर तुला हुआ है। छात्र संघ लोकतंत्र की बुनियाद को मजबूत करता है क्योंकि इससे छात्रों की राजनीतिक प्रशिक्षण सुनिश्चित होता है। नेतृत्व क्षमता विकसित
होती है। लेकिन यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि विनोबा भावे विश्वविद्यालय में पिछले सात वर्षों से छात्र संघ चुनाव नहीं हुए हैं। यह छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकार पर हनन है। यह अपने आप में विरोधाभासी प्रतीत होता है कि एक तरफ तो आप 18 वर्ष की उम्र के छात्र-युवकों को जन-प्रतिनिधि चुनने हेतु वोट देने का अधिकार देते हैं और वहीं दूसरी ओर छात्र संघ चुनाव पर रोक लगा दी जाती हैं। देश का छात्र संसद और विधायक के लिए जन-प्रतिनिधि लेकिन चुन सकता। छात्र अभिषेक राज और राजेश कुमार भूख हड़ताल पर बैठे हैं। बाकी छात्र उनका समर्थन कर रहे है। सोमवार को देर शाम छात्र कल्याण संकाय अध्यक्ष विकास कुमार छात्रों से वार्ता करने पहुंचे और समझा बुझा कर भूख हड़ताल समाप्त करवाने का कोशिश की लेकिन वार्ता विफल हो गई। छात्रों कहा कि जब तक छात्र संघ चुनाव की घोषणा नहीं हो जाती और 21 मांगे मान नहीं ली जाती तब तक भूख हड़ताल जारी रहेगी। मौके पर छात्र लवकुश पांडेय, आदर्श आनंद, गुलाम सरवर,जयवर्धन कुशवाहा, सिद्धार्थ मेहता , सतीश, आर्यन,समीर, गोलू पासवान, युवराज संकेत, और अन्य छात्र शामिल थे।



