छिंदवाड़ा

आबकारी दल की जिले के विभिन्न ग्रामों में दबिश कार्रवाई l

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो l

छिंदवाड़ा l आबकारी अधिनियम के अंतर्गत कुल 6 प्रकरण पंजीबद्ध 2100 कि.ग्रा. महुआ लहान तथा 25 लीटर हाथ भट्टी मदिरा की गई जप्त/19 जनवरी 2026/ कलेक्टर हरेंद्र नारायन के निर्देशानुसार सहायक आबकारी आयुक्त वैद्य के मार्गदर्शन में जिले में अवैध मदिरा परिवहन, निर्माण, संग्रहण एवं विक्रय के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत जिले की संयुक्त टीम के द्वारा आज ग्राम रंगीनखापा, ग्राम लकड़ाई जम्होड़ी एवं ग्राम खूनाझिर में दबिश कार्रवाई की गई। जिसमें ग्राम रंगीनखापा में 500 किलोग्राम महुआ लहान, ग्राम लकड़ाई जम्होड़ी में 800 किलोग्राम महुआ लहान एवं 25 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब तथा खूनाझिर में लगभग 800 किलोग्राम महुआ लहान बरामद किया गया। मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत कुल 6 अज्ञात प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया, आरोपियों की तलाश की जा रही है । इस प्रकार कुल 2100 किलोग्राम महुआ लहान तथा 25 लीटर हाथ भट्टी मदिरा जप्त की गई। इस कार्रवाई में जप्त महुआ लहान एवं शराब की कुल कीमत लगभग 225000 आंकी गई है, इस कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी वृत प्रभारी छिंदवाड़ा कैलाशचंद चौहान, सहायक जिला आबकारी अधिकारी भारती गोंड, वासुदेवाचार्य त्रिपाठी के साथ ही आबकारी उप निरीक्षक जीत सिंह धुर्वे तथा अनिकेत पटेल के साथ ही वृत्त छिंदवाड़ा, परासिया, चांदामेटा, जामई, दमुआ, चौरई के संपूर्ण स्टाफ का योगदान रहा ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button