झुंझुनू

भीम आर्मी भारत एकता मिशन का 10 वां स्थापना दिवस व जिलाध्यक्ष विकास आल्हा का जन्मदिन समारोह जय पहाड़ी में आयोजित

बुद्ध विहार में भव्य कार्यक्रम, झुंझुनूं जिले से राष्ट्रीय अधिवेशन हेतु 20,000 रुपए का सहयोग

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
झुंझुनूं बगड़। भीम आर्मी भारत एकता मिशन के 10 वें स्थापना दिवस एवं जिलाध्यक्ष विकास आल्हा के जन्मदिन के अवसर पर बुद्ध विहार, जय पहाड़ी में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत तथागत बुद्ध व संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पण के साथ हुई। इसके बाद बच्चों द्वारा बुद्ध वंदना प्रस्तुत कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विकास आल्हा ने की, जबकि मुख्य अतिथि प्रदेश महासचिव रघुवीर सिंह जोसवाल रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व सरपंच बनवारी गोठवाल कासिमपुरा और अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त डिप्टी निरंजन प्रसाद आल्हा व दिव्या वाल्मीकि चूरू उपस्थित रहे। कार्यक्रम भंते विनयपाल के सान्निध्य में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि रघुवीर सिंह जोसवाल बताया कि भीम आर्मी संस्थापक नगीना सांसद चंद्रशेखर आज़ाद की दूरदर्शी सोच से गठित भीम आर्मी बहुजन समाज के हितों की रक्षा करने वाला संगठन है, जो गांव के अंतिम छोर पर बसे व्यक्ति के हक और हुकूमत की आवाज बुलंद करता है। भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में आज भी बहुजन समाज पर अन्याय हो रहे हैं जिनकी रक्षा के लिए भीम आर्मी पूरी तरह सतर्क है। अतिथि दिव्या वाल्मीकि व अपेक्षा बोयल ने समाज में फैले अंधविश्वास और पाखंडवाद को मिटाने व शिक्षा के प्रति जागृति करने कि बात कहीं व बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के विचारों पर प्रकाश डाला संविधान की रक्षा के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विकास आल्हा का जन्मदिन बौद्ध रीति रिवाज से बनाया गया। सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया। जय भीम जय संविधान,भीम आर्मी जिंदाबाद, नगीना सांसद चंद्र शेखर आजाद जिंदाबाद, भारतीय संविधान जिंदाबाद,बाबा साहेब अमर रहे जैसे नारे लगाए। वक्ताओं ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारत, तथागत बुद्ध की धरती है और विदेशी धरती पर भी इसकी पहचान बुद्ध भूमि के रूप में होती है। कार्यक्रम के दौरान संगठन में नए सदस्यों को शामिल किया गया। सतवीर बरवड़ पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष  ने जानकारी दी कि झुंझुनूं जिले से राष्ट्रीय अधिवेशन के लिए 20,000 रुपए की आर्थिक सहायता दी गई है। जिलाध्यक्ष विकास आल्हा ने संगठन की भूमिका, उद्देश्य और सामाजिक बदलाव में इसकी सक्रियता पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम का सफल संचालन  प्रो. चेतराम लिखवा पिलानी तहसील अध्यक्ष ने किया।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों को मिठाई वितरित की गई। ये लोग रहें उपस्थित सतवीर सिंह बरवड़ पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष, रामप्रताप बरवड़, डॉ. राजेंद्र मेहरिया, आशाराम आल्हा, दुर्गा प्रसाद बोयल, नरेश सैनी जिला उपाध्यक्ष, विकास मेघवाल, अजय मावर ,दिनेश बरवड़, रवि चंदेलिया जिला मंत्री, मनोज बोयल सहसचिव, शिव रतन चंदेलिया, विशाल आल्हा, राहुल आल्हा, पंकज बौद्ध, विक्रम इंडाली,जगदीश,नरेंद्र कुमार,योगेश टंडन तहसील अध्यक्ष, आश्चर्य कुमार, दिनेश तंवर, सुनिल सिरोवा, विनोद कासनी,एडवोकेट ओमप्रकाश , एडवोकेट राकेश सबल, एडवोकेट बजरंग, एडवोकेट विजय गुरुवा, नवीन पंवार, शीशराम सिलोलिया, रतन सिंह,अभिषेक,मुकेश माहिच, सुधीर , राजेश गोठवाल, आकाश,जोगेंद्र, दामोदर, जय प्रकाश,नरसिंह राव गुजराती, अनिल अटवाल, मुनींद्र गर्वा, दिनेश गर्वा, शुभकरण, जगदीश, सुभाष आल्हा, रोहिताश, ममता गर्वा, डॉक्टर मनीराम भाटिया,डॉ. सुरेश सिला, कमलेश काला, अरविंद, दयानंद, दिनेश तंवर, विक्रम, महेंद्र, गुलझारी लाल,चतरूराम , राधेश्याम चिरानिया, बनवारी फुलवारियां, ललित निर्मल, सावित्री देवी, माया, संतोष, रोशनी देवी,सुनीता, आयुष आल्हा, सानवी,दीपिका, चंचल , प्रेरणा, निक्की, महिलाएं व बढ़ चढ़कर बच्चों सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button