शामली
चार युवकों ने एक युवक को पीटा, थाने पर शिकायत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कांधला। कस्बे के मोहल्ला नई बस्ती निवासी एक युवक को कस्बे कई युवकों ने मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने अपना डाक्टरी परीक्षण कराने के बाद थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कस्बे के मोहल्ला नई बस्ती निवासी शानू पुत्र मीर जंग ने थाने पर तहरीर देकर बताया कि कस्बे के मोहल्ला मिदृगान निवासी रिहान व दानिश ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर पीड़ित के साथ गाली गलौज शुरू कर दी। पीड़ित ने विरोध किया तो आरोप है कि चारों युवकों ने पीड़ित को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने अपना डाक्टरी परीक्षण कराने के बाद थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार का कहना है कि पीड़ित की तहरीर मिली है। मामले की कर कार्रवाई की जाएगी।


