रांची

झारखण्ड में 245 ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट्स की स्थापना, स्वास्थ्य व्यवस्था में आयेगा बड़ा सुधार

Establishment of 245 Block Public Health Units in Jharkhand will bring about major improvements in the health system.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
रांची, झारखंड: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी की अध्यक्षता में झारखंड में स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत और आधुनिक बनाने के लिए 245 ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट्स (BPHU) स्थापित की जाएंगी। इनकी कुल लागत 203 करोड़ 35 लाख रुपए है। यह कदम राज्य की सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणाली को जमीनी स्तर पर सुदृढ़ करने की दिशा में ऐतिहासिक माना जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि BPHU की स्थापना से हर ब्लॉक तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं, समय पर जांच और त्वरित स्वास्थ्य प्रतिक्रिया सुनिश्चित की जाएगी। विशेष रूप से आदिवासी, दूरदराज और वंचित क्षेत्रों के लोग इससे सीधे लाभान्वित होंगे। ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट ब्लॉक स्तर पर क्लिनिकल सेवाओं और सार्वजनिक स्वास्थ्य कार्यों के बीच समन्वय स्थापित करेगी। प्रत्येक BPHU में मौजूदा स्वास्थ्य केंद्र/अनुमंडलीय अस्पताल/ब्लॉक PHC, ब्लॉक पब्लिक हेल्थ प्रयोगशाला (BPHL) और ब्लॉक हेल्थ मैनेजमेंट इंफॉर्मेशन सिस्टम (HMIS) सेल शामिल होंगे। इस पहल से झारखंड की स्वास्थ्य प्रणाली मजबूत, लचीली, विकेन्द्रीकृत और जन-केंद्रित बन जाएगी और राज्य को देश में अग्रणी सार्वजनिक स्वास्थ्य मॉडल के रूप में स्थापित करने में मदद मिलेगी। डॉ. अंसारी ने कहा, “हमारा उद्देश्य है कि झारखंड की स्वास्थ्य प्रणाली आधुनिक, संवेदनशील और जन-केंद्रित बने। BPHU की स्थापना से स्वास्थ्य जोखिमों की समय पर पहचान और प्रमाण-आधारित त्वरित कार्रवाई संभव होगी।”

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button