सिंगरौली

वार्ड 36 तेलगवां बस्ती में पेवर ब्लॉक इंटरलॉकिंग कार्य शुरू, ग्रामीणों को मिलेगी राहत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली। नगर पालिक निगम सिंगरौली के वार्ड क्रमांक 36 अंतर्गत ग्राम तेलगवां बस्ती में लंबे समय से चली आ रही आवागमन की समस्या के समाधान की दिशा में कदम उठाया गया है। बरसात के दिनों में गलियों में कीचड़ और जलभराव के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था।
वार्ड पार्षद प्रेम सागर मिश्रा ने बताया कि ग्रामवासियों द्वारा विभिन्न गलियों में पेवर ब्लॉक इंटरलॉकिंग कार्य कराने की लगातार मांग की जा रही थी। ग्रामीणों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए नगर पालिक निगम सिंगरौली के माध्यम से टेंडर प्रक्रिया पूरी कराई गई, जिसके बाद अब विभिन्न स्थानों पर पेवर ब्लॉक इंटरलॉकिंग का कार्य कराया जा रहा है।उन्होंने कहा कि इस कार्य के पूर्ण होने से बारिश के मौसम में होने वाली समस्याओं से निजात मिलेगी और लोगों को सुगम आवागमन की सुविधा प्राप्त होगी। साथ ही क्षेत्र की साफ-सफाई और सौंदर्यीकरण में भी सुधार होगा।स्थानीय निवासियों ने इस पहल के लिए नगर निगम और वार्ड पार्षद का आभार व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि आने वाले समय में वार्ड में अन्य बुनियादी सुविधाओं का भी इसी तरह विकास किया जाएगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button