मूंगफली की खेती से बदली गुहिया पहाड़िया की किस्मत, बने क्षेत्र के प्रेरणास्रोत
Peanut farming has transformed the fortunes of the Guhiya Pahariyas, making them a source of inspiration for the region.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। लिट्टीपाड़ा प्रखंड के करमाटांड़ पंचायत स्थित दुरियो गांव के प्रगतिशील किसान गुहिया पहाड़िया ने उन्नत कृषि तकनीक अपनाकर मूंगफली की खेती में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। आत्मा एवं कृषि विभाग के मार्गदर्शन में फसल विविधीकरण अपनाते हुए उन्होंने पारंपरिक खेती से आगे बढ़कर लाभकारी खेती का उदाहरण प्रस्तुत किया है। कृषि विभाग की आत्मा योजना के तहत उन्हें उन्नत बीज, मृदा जांच, मृदा स्वास्थ्य कार्ड एवं वैज्ञानिक सलाह उपलब्ध कराई गई। उन्नत तकनीकों के प्रयोग से मूंगफली की खेती में उन्हें लगभग 8 क्विंटल उपज प्राप्त हुई, जिससे करीब 10 हजार रुपये का शुद्ध लाभ हुआ। इस सफलता से प्रेरित होकर वे अब निरंतर मूंगफली की खेती कर रहे हैं और आसपास के किसानों को भी वैज्ञानिक पद्धति अपनाने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। कृषि विभाग का मानना है कि ऐसे प्रगतिशील किसानों के माध्यम से जिले में लाभकारी खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है।



