पाकुड़

सरस्वती पूजा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर प्रशासन ने जारी किए दिशा-निर्देश

The administration has issued guidelines for the peaceful conduct of Saraswati Puja.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। सरस्वती पूजा (बसंत पंचमी) को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से विशेष शाखा, रांची द्वारा राज्यभर के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गये हैं। जारी एडवाइजरी के अनुसार जबरन चंदा वसूली, अवैध शराब बिक्री, जुआ अड्डों एवं असामाजिक गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। संवेदनशील पूजा पंडालों व विसर्जन स्थलों पर दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती सुनिश्चित की जायेगी। पूजा व विसर्जन के दौरान लाउडस्पीकर/डीजे के उपयोग में निर्धारित समय एवं ध्वनि सीमा का पालन अनिवार्य होगा। भड़काऊ, अश्लील अथवा किसी धर्म की भावना को आहत करने वाले गीतों के प्रसारण पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। प्रतिमा विसर्जन पूर्व निर्धारित तिथि व समय पर पुलिस मार्गरक्षण में कराया जायेगा। सोशल मीडिया पर अफवाह व आपत्तिजनक सामग्री के प्रसार पर भी कड़ी नजर रखने तथा त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। जिला प्रशासन से अपील की गई है कि सभी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करते हुए सरस्वती पूजा का पर्व शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराया जाए।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button