रांची

लंदन में आयोजित हुआ ‘झारखण्ड @25’ कार्यक्रम

Jharkhand @25 event held in London

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
लंदन/रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में झारखण्ड राज्य के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में लंदन में ‘झारखण्ड @25’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मरांग गोमके ओवरसीज स्कॉलरशिप योजना के अंतर्गत यूनाइटेड किंगडम की विभिन्न विश्वविद्यालयों में उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्र, चेवेनिंग मरांग गोमके स्कॉलर्स, उच्च शिक्षा उपरांत यूके में कार्यरत युवा, विभिन्न विश्वविद्यालयों के फैकल्टी सदस्य, शोधकर्ता, उद्यमी तथा झारखण्ड से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधि—कुल लगभग 150 प्रतिभागियों ने सहभागिता की।
भारत में संभवतः झारखण्ड पहला राज्य है, जिसने अपने छात्रों, प्रवासियों एवं उद्यमियों के लिए विदेश में इस प्रकार का कार्यक्रम आयोजित किया हो।

हम सभी को साथ लेकर आगे बढ़ेंगे
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कार्यक्रम झारखण्ड की 25 वर्षों की उपलब्धियों से आगे बढ़ते हुए अनंत संभावनाओं की ओर अग्रसर राज्य की कहानी को प्रस्तुत करता है, जहाँ विकास प्रकृति के साथ संतुलन में निहित है। उन्होंने कहा कि यह यात्रा मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा जी एवं बाबा दिशोम गुरुजी के दूरदर्शी विचारों से प्रेरित है। उनके द्वारा प्रतिपादित गरिमा, आत्मसम्मान और न्याय के आदर्श आज भी झारखण्ड के भविष्य को दिशा प्रदान कर रहे हैं। झारखण्ड सभी को साथ लेकर, अपनी जड़ों से जुड़े रहते हुए, समावेशी एवं सतत विकास के पथ पर निरंतर अग्रसर है और यह निरंतरता सदैव बनी रहेगी।
झारखण्ड की परम्परा और संस्कृति की दिखी झलक
इस अवसर पर मरांग गोमके स्कॉलर्स एवं यूके में रह रहे झारखण्डवासियों द्वारा झारखण्ड की परम्परा और संस्कृति की आकर्षक झांकी प्रस्तुत की गई। सादरी गीतों से कार्यक्रम स्थल गुंजायमान हो उठा। इस क्रम में छात्रों ने अपने अनुभव साझा करते हुए झारखण्ड सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button