मथुरा
छटीकरा में विधायक ने इंटरलॉकिंग सड़क का शिलान्यास किया
ग्रामीणों ने चांदी का मुकुट पहनाकर किया स्वागत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा के चौमुहा में क्षेत्रीय विधायक ठाकुर मेघश्याम सिंह ने छटीकरा गांव में एक नई इंटरलॉकिंग सड़क का शिलान्यास किया। इस अवसर पर ग्रामीणों ने विधायक का अभिनंदन किया। कार्यक्रम के दौरान छटीकरा और आसपास के क्षेत्रों से आए लोगों ने विधायक ठाकुर मेघश्याम सिंह का स्वागत किया। ग्रामीणों ने उन्हें फूल-मालाएं, दुपट्टा और शॉल भेंट किए। जनता द्वारा विधायक को पहनाया गया चांदी का मुकुट विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। भाजपा मंडल अध्यक्ष ठाकुर करतार सिंह और पूर्व अध्यक्ष ठाकुर खजान सिंह सहित अन्य अतिथियों का भी स्वागत किया गया। विधायक ने कहा कि भाजपा सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास’ के संकल्प पर अडिग है और शिक्षा व सुरक्षा प्रदान करना सरकार की प्राथमिकता है। क्षेत्र के प्रत्येक गांव में विकास कार्य तेजी से कराए जा रहे हैं। उन्होंने छटीकरा के श्मशान घाट के जीर्णोद्धार के लिए लाखों रुपये के विकास कार्यों का भी उल्लेख किया। आगामी चुनावों को देखते हुए, विधायक ने उपस्थित जनसमूह से अपनी वोट बनवाने की अपील की। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व अध्यापक खुशीराम ने की,जबकि मंच का संचालन गौरव गर्ग ने किया। इस अवसर पर कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।



