झुंझुनू

मोरिंडा धाम में विराट हिन्दू सम्मेलन को सफल बनाने के लिए हिन्दू समाज की सभा

6 फरवरी को होगा हिन्दू सम्मेलन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
झुंझुनूं चंवरा।  किशोरपुरा  सीमा पर स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर पलटूदास अखाड़ा मोरिंडा धाम में 6 फरवरी को आयोजित होने वाले हिंदू सम्मेलन को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। हिंदू समाज द्वारा सनातन संस्कृति एवं सामाजिक  एकता को पिरोने को लेकर आयोजित इस सम्मेलन को सफल बनाने हेतु अग्रणी सेवा भावी लोगों को अलग- अलग  जिम्मेदारियों का जिम्मा सौंपा गया है। कल विराट हिन्दू सम्मेलन के पोस्टर का विमोचन कार्यक्रम रखा गया है। जिसमें हिंदू सम्मेलन की पूरी जानकारी साझा की जाएगी। बैठक सभा में  चिरंजी लाल शर्मा ,राकेश कुमावत, जगदीश प्रसाद शर्मा, डॉ  सांवर मल सैनी, पंकज मीणा किशोरपुरा,  महेश लाला महाराज, शिंभु दयाल सैनी, राजेंद्र  दोराता,  गजराज सिंह शेखावत चंवरा, राधेश्याम कुमावत, सूरज्ञान सैनी चंवरा, श्रीराम मीणा किशोरपुरा, संदीप मीणा किशोरपुरा, ,हनुमान गुर्जर, प्रभु मेघवाल,हरि ओला, शंकर सेनी, राहुल मेघवाल, राजेश खटाना,  छोटू सेनी, धवल कुमार गुर्जर, सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button