सिंगरौली
यूनियन बैंक स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में प्रशिक्षण का एसीईओ जिला पंचायत ने किया निरीक्षण

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
सिंगरौली । यूनियन बैंक स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में संचालित विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों का जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी अरविंद डामोर द्वारा भ्रमण कर निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे महिलाओं एवं युवाओं से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, सीखने की प्रक्रिया एवं भविष्य की योजनाओं की जानकारी ली।प्रशिक्षणार्थियों के कौशल विकास, आत्मनिर्भर बनने की लगन एवं उत्साह को देखते हुए अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने आजीविका मिशन के जिला प्रबंधक को निर्देशित किया कि प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले प्रतिभागियों को यथासंभव सहयोग एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाए।उल्लेखनीय है कि यूनियन बैंक स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में वर्तमान में मोटर वाइंडिंग, सिलाई प्रशिक्षण एवं कंप्यूटर ऑपरेटिंग जैसे रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण महिलाओं एवं युवाओं को प्रदान किए जा रहे हैं। प्रशिक्षण कार्यक्रमों के प्रति युवाओं एवं महिलाओं में विशेष रुचि एवं लगन देखने को मिल रही है, जिससे स्वरोजगार एवं आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिल रहा है।



