ललितपुर
बाबा साहेब ठाकरे का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया गया
शिवसेना एकनाथ शिंदेगुट के कार्यालय पर हुआ आयोजन, बांटा मिष्ठान
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। शिवसेना एकनाथ शिंदेगुट के आजादपुरा स्थित कार्यालय में बाबा साहेब ठाकरेजी का 101 वां जन्मोत्सव बडे हर्ष एवं उल्लास से मनाया गया। जिलाध्यक्ष राकेश नामदेव ने श्रीबाला साहेब ठाकरे को पुष्प अर्पित किये, जिसमें प्रदेश कार्यकारणी सदस्य पं.अखिलेश चौबे ने कार्यकर्ताओं को कहा कि हिन्दु सम्राट श्रीबालासाहेब ठाकरेजी का जन्म 23 जनवरी 2026 को महाराष्ट्र के पुणे के एक छोटे से गांव से निकलकर पूरे महराष्ट्र एवं भारत में हिन्दुत्व की मिसाल को लेकर हिन्दु विचारधारा को आगे रखकर अपना सारा जीवन हिन्दुओं के सम्मान और उनकी एकजुट कार्य प्रणाली को बल देने का कार्य अपने संपूर्ण जीवन में करते रहे। शिवसेना जैसे सनातन की रक्षा करने बाली राजनैतिक पार्टी स्थापना की और हिन्दुओ को सम्मान दिलाने का कार्य सारे जीवन भर करते रहे, उनकी जयंती बनाने का कार्य शिव सेना एकनाथ शिंदेगुट के कंन्धों पर डालकर राष्ट्र को एक हिन्दु बचाव संकल्प शिव सेना एकनाथ शिंदेगुट द्वारा किया जा रहा है। इसी बीच पुष्प अर्पित कर मिठाई खिलाकर कार्यक्रम को संम्पन्न कराया। जिलाध्यक्ष राकेश नामदेव ने सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान साधना यादव, सुहानी राजा बुन्देला, रौनक राजा बुन्देला, चांदनी शर्मा, सुरक्षा झा, शिवानी राजा, उषा कुशवाहा, गुलाबरानी अहिरवार, गनेशी अहिरवार, पार्वती अहिरवार, सुमन अहिरवार, गुलाब चंदेल, रूपा रैकवार, विजय नामदेव, सर्वेश चौबे, डब्बू राजा, जयविजय सिंह, डा.रामू, अंशुल दुबे, रवि सेन, दिग्ग्वजय सिंह बुन्देला, मनीष चौरसिया, सोनू कुशवाहा, रामस्वरूप नामदेव, रवि प्रजापति, बाबूलाल कुशवाहा, लक्ष्मन कुशवाहा, भगवानदास कुशवाहा, राजीव कुशवाहा, शिवकुमार चंदेल, भगवानदास चंदेल, संतोष कुशवाहा, दीपक कुशवाहा, गनेशराम रजक, अखिलेश कुशवाहा, राममिलन कुशवाहा, अनिकेत कुशवाहा, इन्द्रपाल सिंह अहिरवार, रामदयाल अहिरवार, रामकिशन अहिरवार, अरविंन्द अहिरवार, अर्जुन बरार, सुजीत धानुक, रिंकू कुशवाहा, जगदीश चंदेल, सोनू चंदेल, सुनद्रर्म ताम्रकार, सत्यम ताम्रकार, अस्वनी शर्मा, सुनील रैकवार, शिकारीलाल सेन, रविन्द्र सिंह गोर, प्रदुम कुशवाहा, किशन कुशवाहा, अजय अहिरवार आदि लोग उपस्थित रहे।


