कैराना

घर के बाहर से बाइक चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कैराना। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आलकला में घर के बाहर खड़ी बाइक को अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। चोर की पूरी करतूत पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मोहल्ला आलकला निवासी आरिफ पुत्र दिलशाद ने बताया कि उसने रोज की तरह अपनी बाइक घर के बाहर खड़ी की थी। कुछ देर बाद बाहर आया तो बाइक मौके से गायब मिली। आसपास काफी तलाश करने के बाद भी बाइक का कोई पता नहीं चल सका। बाद में घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली गई, जिसमें एक अज्ञात युवक बाइक चोरी करते हुए साफ दिखाई दे रहा है। पीड़ित का कहना है कि चोरी की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बावजूद अभी तक आरोपी का सुराग नहीं लग सका है। उसने पुलिस से चोरी हुई बाइक बरामद करने और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी समय पाल अत्री ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। सीसीटीवी फुटेज के सहारे आरोपी की पहचान की जा रही है और जल्द ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button