गोड्डा
भाजपाइयों ने गोड्डा मेला के मामले में नगर परिषद को सौंपा ज्ञापन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा। गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर 2026 में लगने वाले गोड्डा में ऐतिहासिक राज्यकीय मेला करोड़ों रूपये में डाक कराने पर नाराजगी जताई है। भाजपा के प्रतिनिधि मंडल की ओर से नगर परिषद पदाधिकारी को मांगों का एक ज्ञापन सौंपा गया है। जिसमें
मेला के विभिन्न मुद्दों के साथ भाजपा नेता आशीष यादव, भाजपा पूर्व जिला कोषाध्यक्ष अनिल शाह, भाजपा पूर्व नगर अध्यक्ष शिवराम जायसवाल, समाज सेवी आर्यन चंद्रवंशी, युवा मोर्चा भाजपा नगर अध्यक्ष रोहित वर्मा, समाज सेवी ठाकुर विक्रम सिंह, अमित झा, गौरी शंकर सहित दर्जनों लोगों ने कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद को ज्ञापन सौंपा और उन्होंने प्रमुखता से निम्न मांगे रखी है। जिसमें आशीष यादव ने कहा कि जब यह मेला सरकारी हैं तो डाक नहीं कराना चाहिए। क्योंकि यह मेला काफी पूर्व समय से लग रहा है। जिसमें सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों से आम जनता आते रहे है और आनन्द उठाते हैं। परंतु इतना महंगा डाक से स्पष्ट है कि सीधे सीधे आम जनता के जेब पर डाका पड़ेगा। अनिल साह ने कहा कि पूर्व में मेला की डाक 66 लाख में हुई अभी करोड़ पार हो गया इस प्रकार यहां की मेला समाप्ति की कगार पर है। सभी ने ज्ञापन सौंप कर आग्रह किया है की आम जनता की हित को देखते हुए सरकारी नियम अनुसार जो भी खाद्य पदार्थ मनोरंजन का साधन चार पहिया वाहन 10 रुपए प्रति घंटा, दो पहिया वाहन 5 रुपए प्रति घंटा, साइकिल 2 रुपए प्रति घंटा का स्टैंड एवं अन्य सभी प्रकार की मेला में आने वाली दुकानें झूला थिएटर इत्यादि की राशि तय की गई है। उस राशि की सूची मेला मैदान के मुख्य दरवाजे के साथ-साथ प्रत्येक दुकानों में लगवाया जाय। लाउडस्पीकर, पोस्टर, बैनर इत्यादि द्वारा प्रमुखता से प्रचार प्रसार कराते हुए आम जनता को जानकारी दिया जाए। समाज सेवी आर्यन चंद्रवंशी ने जगह-जगह पर सीसीटीवी कैमरा लगवाने की बात कही। समाज सेवी ठाकुर विक्रम सिंह ने कहा किसी भी प्रकार से सरकारी नियमानुसार तय की गई राशि से अधिक वसूलने की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करने की बात कही। आशीष यादव ने नगर परिषद के चुनाव में प्रतिनिधित्व करने के लिए इच्छा जताने वाले भावी प्रत्याशियों व जनप्रतिनिधि से अपील किया है की आम जनता के जेब पर डाका ना पड़े इस संदर्भ में तमाम समाज सेवी भी आवाज बुलंद करें, जो भावी प्रत्याशी आम जनता के इस गंभीर मुद्दे में आवाज बुलंद ना करें तो अवश्य एक बार नगर परिषद क्षेत्र के जनता विचार करेंगे। सभी ने आग्रह किया कि यदि ऐसा नहीं होता है तो धरना प्रदर्शन, अनशन आम लोगों के साथ मिलकर किया जाएगा। भाजपाइयों ने बताया कि तत्पश्चात नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी अरविंद कुमार अग्रवाल ने अस्वस्थ किया है कि नगर परिषद गोड्डा द्वारा मेला में तय की गई राशि की सूची प्रत्येक जगह लगवाया जाएगा और यदि किसी प्रकार की उक्त तय की राशि से अधिक वसूलने की शिकायत आएगी तो त्वरित कार्रवाई किया जाएगा l



