खैरथल

मुख्यमंत्री ने  किसान सम्मान निधि ,गैस सिलेंडर सब्सिडी खातों में हस्तांतरित की 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
खैरथल-तिजारा। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के किसानों के कल्याण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए किसान सम्मान निधि योजना की पांचवीं किस्त जारी की। गुरुवार को , आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम से मुख्यमंत्री ने खैरथल-तिजारा जिले के 65,263 किसानों के खातों में 6 करोड़ 52 लाख 6 हजार रुपये की राशि डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से सीधे हस्तांतरित की।
सीएम की ओर से लोगो को गैस सिलेंडर सब्सिडी, किसान सम्मान के पैसे खातो मे हस्तांतरण करने के मैसेज भी आये
इस अवसर पर जिला सचिवालय में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जो वर्चुअल माध्यम से राज्य स्तरीय कार्यक्रम से जुड़ा रहा। कार्यक्रम में जिले के बड़ी संख्या में किसानों के साथ कृषि एवं सहकारिता विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे और मुख्यमंत्री श्री शर्मा के संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना।
जिला स्तरीय कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला कलेक्टर शिवपाल जाट, जिला अध्यक्ष महासिंह चौधरी, मंडल अध्यक्ष मनीष शर्मा, जिला महामंत्री पवन यादव सहित किसान एवं आमजन उपस्थित रहे। उपस्थित जनसमूह ने किसान हितैषी इस योजना के लिए मुख्यमंत्री एवं राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button