बरेली
अधूरे ओवरहेड टैंक को शीघ्र पूर्ण कराने की मांग
समाजसेवियों ने जिलाधिकारी कार्यालय में सौंपा प्रार्थना पत्र

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। समाजसेवी एवं चार बार सांसद प्रत्याशी तथा तीन बार बरेली से विधायक प्रत्याशी रह चुके, कांग्रेस के संभावित प्रत्याशी वार्ड संख्या 30 से पैगानगरी निवासी लईक अहमद मसूरी के भाई समाजसेवी वाहिद मंसूरी व उनके पुत्र समाजसेवी लादेन मंसूरी ने अपने चाचा समाजसेवी वाहिद मंसूरी के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर एक प्रार्थना पत्र सौंपा। प्रार्थना पत्र के माध्यम से उन्होंने ग्राम पैगानगरी में लंबे समय से अधूरे पड़े ओवरहेड टैंक के निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण कराए जाने की मांग की। समाजसेवी लादेन मंसूरी ने अवगत कराया कि ग्राम पैगानगरी में बना ओवरहेड टैंक कई महीनों से अधूरा पड़ा हुआ है, जिससे ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। स्वच्छ जल की व्यवस्था न होने के कारण गांव के लोग मजबूरी में दूषित पानी का सेवन कर रहे हैं, जिसके चलते गांव में विभिन्न प्रकार की बीमारियां फैल रही हैं।
उन्होंने बताया कि पेयजल संकट के कारण महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों को एवं के क्षेत्र के लोगों को मजबूरी में दूषित पानी पीने को मजबूर होना पड़ रहा है, जिससे दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है। समाजसेवी वाहिद मंसूरी ने कहा कि ओवरहेड टैंक का निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कराकर उसे चालू किया जाए, ताकि ग्रामवासियों को शुद्ध पेयजल मिल सके और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से राहत मिले।
दोनों समाजसेवियों ने जिलाधिकारी से मांग की कि इस गंभीर जनसमस्या को प्राथमिकता पर लेते हुए संबंधित विभाग को तत्काल निर्देश जारी किए जाएं, जिससे अधूरे पड़े ओवरहेड टैंक का कार्य जल्द से जल्द पूरा हो सके और ग्राम पैगानगरी के लोगों को स्वच्छ पेयजल की सुविधा मिल सके।


