अमरोहा

ब्रजघाट स्नान करने के लिए जा रही महिला पर्स लेकर भागा बाइक सवार युवक

पुलिस ने 12 घंटे में घटना का किया खुलासा आरोपी का संबंधित धारा में किया चालान 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
शुक्रवार करीब 5:00 बजे के आसपास में गजरौला थाना प्रभारी अखिलेश प्रधान ने जानकारी देते हुए बताया है कि गुरुवार को करीब 11:00 बजे के आसपास में ममता चौधरी पत्नी कमल सिंह निवासी गांव बगला गांव जनपद मुरादाबाद बृजघाट में स्नान करने के लिए आई थी गजरौला चौपला पर ट्रेन से उतरने के बाद वाहन का इंतजार कर रही थी इस दौरान एक बाइक सवार वहां पहुंचा और महिला को लिफ्ट देने के लिए रुक गया उन्होंने कहा कि मैं आपको बृजघाट छोड़ दूंगा महिला उसकी बाइक पर बैठ गई कुछ दूर जाने के बाद आरोपी महिला का पर्स मोबाइल और पैसे लेकर रफू चक्कर हो गया पीड़िता ने इसकी सूचना पुलिस को दी तो पुलिस मामले की जांच कर रही थी शुक्रवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम चेतन शुक्ला पुत्र कृष्ण कुमार शुक्ला निवासी फूलवती इंटर कॉलेज कटघर जनपद मुरादाबाद बताया है फिलहाल आरोपी के पास से महिला का मोबाइल और 2500 रूपए कुछ सामान भी बरामद हुआ है गजरौला थाना प्रभारी अखिलेश प्रधान ने बताया है कि आरोपी का संबंधित धारा में चालान कर दिया है
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button