कैराना

नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, पिता-पुत्र पर मुकदमा दर्ज

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कैराना। थाना कैराना क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने के मामले में पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक और उसके पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कस्बे के एक मोहल्ला निवासी पीड़ित पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी नाबालिग को नौमान स्कूल आते-जाते समय परेशान करता था। आरोप है कि विगत 21 जनवरी की रात करीब नौ बजे किशोरी घर के बाहर कूड़ा डालने गई थी, तभी नौमान उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। तलाश करने पर किशोरी आरोपी के घर से मिली।पीड़ित का आरोप है कि मामले की शिकायत करने पर नौमान और उसके पिता नौशाद ने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक समय पाल अत्री ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button