विधायक प्रो स्टीफन मरांडी के प्रयास से लगा नया ट्रांसफार्मर, ग्रामीणों में उत्साह के साथ खुशी
A new transformer was installed due to the efforts of MLA Prof. Stephen Marandi, the villagers were excited and happy

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। महेशपुर प्रखण्ड अन्तर्गत बाबुदहा पंचायत के ग्राम सिंगना में लंबे समय से ट्रांसफार्मर खराब रहने के कारण ग्रामीणों को अंधेरे और परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीणों की लगातार मांग और शिकायतों को देखते हुए महेशपुर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी एवं केन्द्रीय समिति सदस्य उपासना मरांडी ने विभागीय अधिकारियों से पहल कर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित कराई। उनके प्रयासों से ग्राम सिंगना में नया ट्रांसफार्मर लगाया गया। ट्रांसफार्मर लगने से गांव के घरों में फिर से रोशनी लौट आई है और लोगों के दैनिक कार्यों में सुगमता आई है। ग्रामीणों ने विधायक एवं केंद्रीय समिति सदस्य के इस प्रयास पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए आभार प्रकट किया। उनका कहना है कि प्रो स्टीफन मरांडी हमेशा आम जनता की समस्याओं को गंभीरता से लेते हैं और शीघ्र समाधान कराते हैं। नया ट्रांसफार्मर लगने से पूरे गांव में उत्साह और खुशी का माहौल है।



