कैराना
करनाल सीआईए ने कैराना में दबिश देकर चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कैराना। करनाल सीआईए की टीम ने गुरुवार को कस्बे के मोहल्ला आल दरम्यान में छापेमारी कर चोरी के एक आरोपी को गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई के दौरान टीम ने दो युवकों तारिक और आमिर की निशानदेही पर आरोपी तक पहुंच बनाई।
गुरुवार को तीन सदस्य टीम एएसआई राजेश के नेतृत्व में कैराना कोतवाली पहुंची। टीम ने कैराना कोतवाली में आमद दर्ज कराने के बाद स्थानीय पुलिस के सहयोग से निर्दिष्ट मकान पर दबिश दी। इस दौरान चोरी के मामलों में वांछित चल रहे राजा पुत्र सतपाल को हिरासत में लिया गया। आरोपी को पुलिस अपने साथ ले जाने की तैयारी कर रही है।इस कार्रवाई से इलाके में सुरक्षा और कानून व्यवस्था को लेकर लोगों में विश्वास बढ़ा है।करनाल सीआईए की यह कार्रवाई चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।