झुंझुनू
तेजाजी मन्दिर में 51 हजार रुपये नकद व निर्माण सामग्री देने की घोषणा करने पर कृष्ण गावड़िया का स्वागत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
झुंझुनूं। शहर में दो नम्बर रोड़ पर अशोका होटल के पास समाजसेवी कृष्ण गावड़िया द्वारा तेजाजी मन्दिर क्यामसर में 51 हजार रुपये नकद व निर्माण सामग्री देने की घोषणा करने पर राष्ट्रीय जाट महासंघ द्वारा सम्मान किया गया। कृष्ण गावड़िया द्वारा तेजाजी मन्दिर में सहयोग करने पर राष्ट्रीय जाट महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.विरेन्द्र क्यामसरिया, युवा तेजा सेना के झुंझुनूं शहर अध्यक्ष सुनिल भाम्बू, युवा तेजा सेना के ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप महला, अमित धायल ने शाॅल, साफा व माला पहनाकर स्वागत किया।



