
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल: किसान महापंचायत संगठन की बैठक और सम्मेलन में युवाओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ दी जा रही हैं। इसी क्रम मातोर रोड़ स्थित परशुराम भवन मे रविवार 28 दिसंबर को किसान पंचायत कार्यक्रम का आयोजन करेगी कार्यक्रम मे इस बात पर जोर दिया जाएगा कि कृषि क्षेत्र के उत्थान और किसानों के अधिकारों की लड़ाई में युवाओं की भागीदारी आवश्यक हो जिला बचाओ संघर्ष समिति सदस्य एवम् जिला युवा किसान पंचायत के अध्यक्ष कृष्ण चौधरी ने किसान साथियों, युवाओं और क्षेत्रवासियों से अपील की है कि
दिनांक 28 दिसंबर को, दोपहर 2:00 बजे, श्री परशुराम भवन में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बने चौधरी ने कहा सहभागिता से ही किसानों की आवाज़ और मज़बूत होगी,संघर्ष को नई ऊर्जा मिलेगी और आने वाली पीढ़ी को दिशा मिलेगी। इसलिए एकजुट होकर किसानों के हक़ की लड़ाई को बुलंद करें।


