शामली
पुलिस ने शराब तस्कर को दबोचा, 10 लीटर बरामद

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कांधला। पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान शराब तस्करी के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 10 लीटर कच्ची शराब बरामद की है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।एसपी के निर्देश पर गंगेरू चौकी प्रभारी विक्रम भाटी पुलिस टीम के साथ जिडाना नहर पटरी पर संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस को एक युवक हाथों में संदिग्ध वस्तु लिए दिखाई दिया, जो पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए पीछा कर उसे पकड़ लिया।तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 10 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। पूछताछ में उसने अपना नाम शहजाद निवासी मोहल्ला गुजरान, कस्बा कांधला बताया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।


