वंदे मातरम गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने पर इज्जत नगर स्टेशन पर आरपीएफ ने बांधा समय

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : इज्जतनगर स्टेशन पर ‘वंदे मातरम्’ की मधुर धुन, आरपीएफ बैंड ने बांधा समां ‘वंदे मातरम्’ गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में देशभर में चल रहे राष्ट्रव्यापी समारोह के अंतर्गत इज्जतनगर रेलवे स्टेशन परिसर में विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महानिदेशक (रेल सुरक्षा बल), रेलवे बोर्ड, नई दिल्ली के दिशा-निर्देश पर आयोजित इस कार्यक्रम में रेल सुरक्षा बल, गोरखपुर की 12 सदस्यीय बैंड टीम ने ‘वंदे मातरम्’ की मनमोहक धुन प्रस्तुत कर उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम में मंडल सुरक्षा आयुक्त श्री पवन कुमार श्रीवास्तव की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर रेलवे के अधिकारी एवं कर्मचारी, रेल सुरक्षा बल के जवानों सहित बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे और राष्ट्रभक्ति के इस आयोजन का साक्षी बने।


