मुरादाबाद
सिद्ध पीठ के महंत ने सरकारी स्कूलों में मुस्लिम संस्था के कार्यक्रम कराए जाने का किया विरोध

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मुरादाबाद। 24 जनवरी को सूफी फाउंडेशन नामक संस्था के मुरादाबाद के पांच स्कूलों में कार्यक्रम कराया जाना प्रस्तावित है जिसके लिए मुरादाबाद नगर शिक्षा अधिकारी वागेश गोयल द्वारा संबंधित विद्यालयों को पत्र भी जारी कर दिया गया है पर दूसरी तरफ सिद्ध पीठ काली माता मंदिर के महंत रामगिरी ने इस प्रस्तावित कार्यक्रम का विरोध करते हुए कहा है कि उत्तर प्रदेश सरकार और केन्द्र सरकार के द्वारा गलत मंशा से संचालित विभिन्न इस्लामिक संस्थाओं और गतिविधियों पर रोक लगाए जाने के प्रयास कर रही है। क्योंकि इसकी आड़ में धर्मांतरण और लव जिहाद जैसे कुचक्र रचकर हिन्दू धर्म को नुकसान पहुंचाने की कोशिशें होती रही हैं। परंतु इन सबके विपरीत मुरादाबाद के बेसिक शिक्षा विभाग के नगर क्षेत्र मुरादाबाद के खंड शिक्षा अधिकारी के द्वारा सूफी फाउंडेशन नाम की संस्था को बिना शासन और सरकार की अनुमति के एक साथ पांच पांच सरकारी स्कूलों में कार्यक्रम करने के लिए कहा ही नहीं गया बल्कि अधिकारिक रूप से पत्र भी जारी किया है। जो पूर्ण रूप से गलत है। हम इसका विरोध करते हुए माननीय मुख्यमंत्री जी से तत्काल इस प्रकार की गतिविधियों पर रोक लगाने की मांग करते हैं और इसमें लिप्त अधिकारी पर कार्यवाही की मांग करते हैं।
क्या कहते हैं नगर खंड शिक्षा अधिकारी
नगर खंड शिक्षा अधिकारी वागेश गोयल से बात की गई उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी महोदय की तरफ से पत्र आया है और उसमें ही सूफी फाउंडेशन का नाम है उन्होंने यह भी कहा कि अच्छा है कोई संस्था अपने रुपए से कोई कार्यक्रम करा रही है बच्चों के लिए किसी को कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए
क्या कहते हैं
संस्था के फाउंडर
फाउंडर कशिश वारसी का कहना है कि ये कार्यक्रम शासन के आदेश से और जिलाधिकारी महोदय की सहमति से हो रहा है हमारी संस्था इस तरह के कार्य करती रहती है वाहराल कार्यक्रम किसके आदेश से हो रहा है ये तो जांच का विषय है परंतु महंत रामगिरी अपने विरोध पर अडिग है।




