मथुरा

रसखान और ताज बीबी का समाधि स्थल,  रूस और अमेरिकी पर्यटकों के भा रहा मन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा। महावन में भगवान श्रीकृष्ण की लीलाभूमि ब्रज में स्थित कृष्ण भक्त रसखान और ताज बीबी का समाधि स्थल विदेशी पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनकर उभर रहा है। पर्यटकों की बढ़ती संख्या देखते हुए उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद ने यहां नई पार्किंग सहित यात्री सुविधाओं में इजाफा किया है।उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा विकसित यह ऐतिहासिक स्थल गोकुल-महावन के मध्य रमणरेती क्षेत्र में यमुना तट पर स्थित है। यहां रसखान और ताज बीबी की समाधियां देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं और शोधकर्ताओं को अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं। विशेष रूप से रूस और अमेरिका से आने वाले पर्यटकों की संख्या यहां उल्लेखनीय रूप से देखी जा रही है। पूर्व में उपेक्षित रहे इस स्थल का परिषद की ओर से जीर्णोद्धार कर इसे एक सुंदर और सुव्यवस्थित परिसर में परिवर्तित किया गया। महावन स्थित रमणरेती क्षेत्र में बसे इस पावन स्थल पर दिन के समय प्राकृतिक सौंदर्य मन मोह लेता है, जबकि सायंकालीन समय में की गई फसाड लाइटिंग ब्रज की अलौकिक छवि को सजीव कर देती है। परिषद ने श्रद्धालुओं की सुविधाओं में इजाफा किया है। नया पार्किंग स्थल बनाया गया है। इसके अलावा जलपान गृह, ओपन ओपन-एयर थिएटर तथा लघु चलचित्र केंद्र जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं। ओपन-एयर थिएटर में भजन, संकीर्तन, लोक कला तथा धार्मिक-सांस्कृतिक गतिविधियां नियमित रूप से आयोजित होती हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button