शामली

समाजवादी नेता जनेश्वर मिश्र की पुण्यतिथि पर की श्रद्धांजलि अर्पित 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

शामली।(फुरकान जंग) प्रखर समाजवादी नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. जनेश्वर मिश्र की पुण्यतिथि के अवसर पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने जिले के विभिन्न स्थानों पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनकी स्मृति में गोष्ठियों का आयोजन किया। कार्यक्रम समाजवादी शिक्षक सभा के जिलाध्यक्ष विद्या प्रकाश शर्मा के कादरगढ़ स्थित कार्यालय पर आयोजित हुआ। सपा नेता प्रोफेसर सुधीर पंवार ने कहा कि छोटे लोहिया के नाम से विख्यात जनेश्वर मिश्रा न केवल समाजवादी पार्टी के संस्थापक नेताओं में रहे, बल्कि उन्होंने समाजवादी विचारधारा को आगे बढ़ाने वाली एक पूरी पीढ़ी तैयार की। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जनेश्वर मिश्रा की प्रेरणा और पहल पर ही सक्रिय राजनीति में आए। जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी ने कहा कि जहां कहीं भी जुल्म और अन्याय होता था, वहां जनेश्वर मिश्रा विरोध के लिए सबसे पहले पहुंचते थे। कार्यक्रम में मास्टर जनेश्वर प्रसाद शर्मा, राहुल पुंडीर, आनंद प्रकाश शर्मा, कर्णपाल शर्मा, दीपक शर्मा, पंटू शर्मा, मुल्कीराज शर्मा, हरीश शर्मा, अशोक शर्मा, राकेश शर्मा, अनित शर्मा, श्रीओम शर्मा, अजय धीमान, सुशील धीमान, राजबीर कश्यप, कपिल कश्यप, मनोहर सिंह, महक सिंह, मकसूद राणा, अभिषेक शर्मा, शमशाद, ठाकुर शांतनु, इमरान मलिक, भूपेंद्र सैनी, चौधरी योगराज सिंह, तासीन मंसूरी सहित आदि मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button