हजारीबाग

हज़ारीबाग़ कॉलेज ऑफ़ डेंटल साइंसेज एंड होस्पिटल में माँ शारदे की आराधना,विद्या व ज्ञान का मांगा आशिर्वाद।

मां सरस्वती की पूजा से मानसिक रूप से मजबूत व दृढ़ संकल्पित बनाता है : डाॅ प्रवीण श्रीनिवास।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

हज़ारीबाग़ कॉलेज ऑफ़ डेंटल साइंसेज एंड होस्पिटल में बीडीएस तृतीय वर्ष के छात्रों के द्वारा ज्ञान और विद्या की देवी वसंत पंचमी के अवसर पर माँ सरस्वती की पुजा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ धूमधाम व उल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर छात्र-छात्राएं उपस्थित होकर मां सरस्वती की पूजा पूरे भक्तिभाव से किया। इस दौरान माँ शारदे की आराधना कर विद्या व ज्ञान का आशिर्वाद मांगा। वैदिक मंत्रों के उच्चारण से पूरा काॅलेज परिसर भक्तिमय हो गया। हर कोई इस पूजा को लेकर काफी उत्साहित दिखे। मौके पर सचिव डाॅ प्रवीण श्रीनिवास ने सभी को बसंत पंचमी सरस्वती पूजा की शुभकामनाएं देते हुए उनके मंगल की कामना की। उन्होंने छात्राओं को अच्छे परीक्षा फल हेतु कठिन परिश्रम करने के लिए प्रेरित भी किया। सचिव डाॅ प्रवीण श्रीनिवास ने कहा कि मां सरस्वती को शिक्षा, कला व विज्ञान की देवी कहा जाता है। मां सरस्वती की पूजा मानसिक रूप से मजबूत व दृढ़ संकल्पित बनाती है। मान्यता है कि बसंत पंचमी के दिन देवी सरस्वती पृथ्वी पर प्रकट हुई थी। माता सरस्वती ने पृथ्वी पर उदासी को खत्म कर सभी जीव जंतुओं को वाणी दी थी इसलिए माता सरस्वती को ज्ञान विज्ञान, संगीत कला और बुद्धि की देवी भी माना जाता है। मौके पर विशेष रूप से डेंटल काॅलेज के प्राचार्य के श्रीकृष्ण,उप प्राचार्य डॉ अंकुर भार्गव,डॉ. रघु, डॉ. सौवीर और बीडीएस तृतीय वर्ष के छात्र सहित बडी संख्या में छात्र- छात्राएं शामिल थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button