बरेली

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील आंवला में फार्मर रजिस्ट्री की समीक्षा बैठक हुई सम्पन्न

समस्याओं के निस्तारण के लिए कंट्रोल रूम स्थापित करने के दिए निर्देश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली । जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में आज जनपद बरेली की तहसील आंवला स्थित सभागार में फार्मर रजिस्ट्री के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में समस्त सीएससी एवं जनसेवा केन्द्र संचालकों को बुलाकर विधिवत जानकारी दी गयी। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि फार्मर रजिस्ट्री कार्य में लगे समस्त कार्मिकों का प्रतिदिन का लक्ष्य निर्धारित कर उसकी नियमित समीक्षा की जाए। बैठक में उप जिलाधिकारी को फार्मर रजिस्ट्री हेतु कन्ट्रोल रूम स्थापित करने के निर्देश दिए गए ताकि पंजीकरण कार्य में लगे कर्मियों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा सके। जिलाधिकारी ने कहा कि ग्राम स्तर की समस्त सरकारी मशीनरी (आशा, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, लेखपाल, पंचायत सहायक एवं रोजगार सेवकों) का इस महत्वपूर्ण कार्य में सक्रिय सहयोग लिया जाए। जिलाधिकारी द्वारा तहसील आंवला में शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को भी सुना और सम्बंधित अधिकारियों को समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश दिए। बैठक में उप जिलाधिकारी आंवला विदुषी सिंह, उप निदेशक कृषि हिमांशु पाण्डेय, तहसीलदार आंवला ब्रजेश कुमार वर्मा, सीओ आंवला नितिन कुमार सहित सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button