भरत पुर

जिला कलेक्टर ने राजकीय अस्पताल का किया निरीक्षण दिए आवश्यक दिशा निर्देश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

भरतपुर। राजस्थान के भरतपुर में रविवार को जिला कलक्टर कमर चौधरी ने राजकीय जनान अस्पताल का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जानकारी लेकर साफ-सफाई में सुधार लाने एवं तीमारदारों के लिए बनाए गए वेटिंग रूप की नियमित सफाई कराने के साथ राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी अस्पताल में फ्लेक्स लगाकर प्रदर्शित करने के निर्देश दिये ताकि जनाना अस्पताल में दी जा रहे सुविधाओं की जानकारी आम रोगियों को मिल सके। चौधरी ने अस्पताल के पीकू वार्ड में नवजात शिशुओं के लिए दी जा रही चिकित्सा सुविधाओं के साथ बच्चा वार्ड का निरीक्षण कर शिशुओं को सर्दी से बचाव के लिए वार्डों में किए गए उपाय को भी देखा। उन्होंने जननी सुरक्षा योजना में किए जा रहे भुगतान की जानकारी लेकर प्रसुताओं कोे समय पर भुगतान करने के निर्देश भी दिए।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button