पाकुड़
जिले के सभी पंचायतों मेंं विशेष पशु चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन
Special veterinary camps were organized in all the panchayats of the district

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। पशुपालन विभाग की ओर से जिले के सभी पंचायतों में दो दिवसीय विशेष पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसमें पशुओं का नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच, चिकित्सा एवं टीकाकरण की सुविधा दी जा रही है। साथ ही पशुओं के देखभाल हेतु आवश्यक परामर्श एवं विभागीय योजनाओं की जानकारी भी प्रदान की जा रही है। जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ अनिल कुमार सिन्हा ने बताया कि अब तक कुल 16 विशेष पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा चुका है। विशेष पंचायतों में आने वाले दिनों में शिविर का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने जिले के पशुपालकों से अपील किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में अपने क्षेत्र के विशेष पशु चिकित्सा शिविर में आएं एवं शिविर का लाभ उठाएं।



